Uncategorized
राहुल गांधी बोले- चर्चा बहुत हो चुकी! केंद्र सरकार सभी को मुफ्त में कोविड वैक्सीन दिलाए
नई दिल्ली। राहुल गांधी ने सोमवार को एक बार फिर कोरोना संकट को लेकर केंद्र सरकार पर हमला किया है। इसके साथ ही मुफ्त टीकाकरण की मांग की है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक ट्वीट में कहा, चर्चा बहुत हो चुकी है। देशवासियों को टीका मुफ्त में मिलना चाहिए। भारत को भाजपा की व्यवस्था का शिकार मत बनाओ। कई राज्यों, जिनमें दिल्ली, महाराष्ट्र, कर्नाटक, हरियाणा, ओडिशा, झारखंड और पश्चिम बंगाल के अलावा कई अन्य राज्य शामिल हैं जिन्होंने अपने-अपने राज्यों में लोगों को मुफ्त टीके उपलब्ध कराने का फैसला किया है।
ये खबर भी पढ़ें – केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बुरी खबर! जुलाई में नहीं बढ़ेगा डीए और टीए, जानें अब कब बढ़ेगी सैलरी