देश की ताज़ा खबरें | Fourth Eye News

CM अशोक गहलोत भी Corona पॉजिटिव, 1 दिन पहले ही उनकी पत्नी पॉजिटिव आई हैं

भारत में कोरोना के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. ऐेसे में राजस्थान में कोरोना संक्रमण के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। CM अशोक गहलोत भी संक्रमण की चपेट में आ गए हैं। CM गहलोत ने गुरुवार को खुद सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने लिखा, ‘कोविड टेस्ट करवाने पर आज मेरी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। मुझे किसी तरह के लक्षण नहीं हैं और मैं ठीक महसूस कर रहा हूं। कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए मैं आइसोलेशन में रहकर ही कार्य जारी रखूंगा।’ इससे एक दिन पहले यानी बुधवार को ही मुख्यमंत्री की पत्नी सुनीता गहलोत की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी।

https://www.youtube.com/watch?v=Uf9NN9Vp8G0

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button