छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News
जनता कांग्रेस का कांग्रेस में होगा विलय ?, सोनिया गांधी से मिलने पहुंची रेणु जोगी

रायपुर, दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी की पार्टी जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के कांग्रेस में विलय की प्रक्रिया शुरू हो सकती है। कांग्रेस सरकार में मुख्यमंत्री पद के लिए मचे घमासान के बीच छत्तीसगढ़ की राजनीति में नया खेला शुरू हो गया है। इस मुद्दे पर बातचीत के लिए जनता कांग्रेस की केंद्रीय अध्यक्ष डॉ. रेणु जोगी कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिलने दिल्ली पहुंची हैं।
ये खबर भी पढे- सक्षम से नफीसा के मजबूत हुए हाथ




