छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News

महतारी वंदन योजना से बदली हूंगी माड़वी की जिंदगी, हर महीने की सहायता बनी आत्मनिर्भरता का आधार

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए आर्थिक मजबूती का बड़ा सहारा बन रही है। सुकमा जिले के ग्राम उसकेवाया की निवासी हूंगी माड़वी इस योजना से हर माह मिलने वाली 1000 रुपये की सहायता से अपने बच्चों के लिए पौष्टिक भोजन और घर की जरूरतें पूरी कर रही हैं।

मजदूरी के साथ मिलने वाली यह राशि उनके परिवार को आर्थिक स्थिरता दे रही है। हूंगी बताती हैं कि अब छोटी जरूरतों के लिए किसी के सामने हाथ फैलाने की जरूरत नहीं पड़ती। इस योजना ने उनके जीवन में आत्मविश्वास और सम्मान दोनों बढ़ाया है।

मार्च 2024 से शुरू हुई इस योजना के तहत अब तक 27 किस्तों में 17,523 करोड़ रुपये महिलाओं के खातों में सीधे जमा किए जा चुके हैं। महतारी वंदन योजना प्रदेश में महिला सशक्तिकरण की प्रभावी मिसाल बन रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button