Uncategorized

प्रदेश के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने प्रतिबद्ध है छत्तीसगढ़ सरकार: सोनू साहू

दुर्ग। दुर्ग ज़िला कार्यकारिणी अध्यक्ष सोनू साहू ने राजीव युवा मितान क्लब गठित करने के लिए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार व्यक्त किया है। इस योजना का शुभारंभ कल मुख्यमंत्री के निवास में किया गया राज्य के युवाओं से किए अपने वायदे को आज पूरा करते हुए उन्हें रचनात्मक कार्यों से जोड़ने और विकास कार्यों में सहभागी बनाने के लिए राजीव युवा मितान क्लब नाम से एक महत्वाकांक्षी योजना का शुभारंभ किया। इसके तहत राज्य के प्रत्येक ग्राम पंचायतों एवं नगरीय निकायों के वार्डों में चरणबद्ध रूप से 13269 राजीव युवा मितान क्लब गठित किए जाएंगे।

राज्य के युवाओं को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राजीव युवा मितान क्लब के माध्यम से युवाओं को अपनी पहचान कायम करने एवं नेतृत्व क्षमता को विकसित करने का अवसर मिलेगा। वह राज्य की प्रगति में सामाजिक रूप से जिम्मेदार, जागरूक और सकारात्मक भूमिका का निर्वहन करने में सक्षम होंगे।राजीव युवा मितान क्लब के गठन एवं संचालन के लिए जिलों को 19.43 करोड़ रूपए की राशि भी जारी की। राजीव युवा मितान क्लब के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने बजट में 50 करोड़ रूपए का प्रावधान किया है। प्रत्येक क्लब को प्रत्येक तीन माह में 25 हजार रूपए के मान से एक साल में रचनात्मक गतिविधियों के संचालन के लिए एक लाख रूपए दिए जाएंगे। राज्य में 13269 क्लबों को वर्ष भर में 132.69 करोड़ रूपए की अनुदान राशि दी जाएगी।

शहर अध्यक्ष हितेश सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का यह सोच देश के कि पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी के युवा भारत के सपने को साकार करने के लिए छत्तीसगढ़ राज्य में राजीव युवा मितान क्लब योजना की शुरूआत हुई है।इसके माध्यम से हम नवा छत्तीसगढ़ गढ़ने की दिशा में एक कदम और आगे बढ़ रहे हैं। इस योजना की शुरूआत कर हम आपने उस संकल्प को पूरा करने जा रहे हैं, जिसे हमने अपने जन घोषणा पत्र में शामिल किया था। उन्होंने उम्मीद जतायी कि राजीव युवा मितान क्लब के माध्यम से युवा शक्ति को एक दिशा मिलेगी। जिसका लाभ पूरे राज्य को मिलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button