छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News

मंत्री कवासी लखमा ने किरंदुल में विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया

रायपुर। उद्योग मंत्री कवासी लखमा ने आज दंतेवाड़ा जिले के प्रवास के दौरान नगरपालिका किरंदुल में लगभग 8 करोड़ रूपए के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया है। मंत्री लखमा ने नगरपालिका किरंदुल के परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की मूर्ति का लोकार्पण भी किया। किरंदुल के कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री कवासी लखमा ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी छत्तीसगढ़ की सरकार देश की पहली ऐसी सरकार है, जो किसानों की चिंता करती है। ग्रामीणों को संबोधित करते हुए अपने उद्दबोधन में कहा कि मुख्यमत्री भूपेश बघेल की सरकार आते ही किसानों का कर्जा माफ हुआ है।

49DFC66CDA7D77A73727EFF629A71B1B

भूमिहिन कृषि मजदूरों के कल्याण के लिए राजीव गांधी भूमिहिन कृषि मजदूर न्याय योजना के तहत् अब प्रतिवर्ष 6 हजार रूपये प्रदान किये जायेंगे, जिसमें शासन वनवासियों को उनके भूमि का अधिकार पट्टा दे रही है। अब शासन के द्वारा बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करायी जा रही है। बस्तर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष बीजापुर विधायक विक्रम साह मण्डावी ने कहा कि आज का दिन हमारे लिए महत्वपूर्ण है। गांधी जी ने अहिंसा से अपने विचार धारा से देश को आजादी दिलाने में अहम योगदान दिया है। उनके विचारों के बदौलत हमारा देश, हम सभी आगे बढ़ रहे हैं। इस दौरान जनप्रतिनिधिगण, कलेक्टर दीपक सोनी, पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button