Uncategorized

शिवसेना ने कहा खेल बिगाड़, बीजेपी को फायदा पहुंचा सकती है टीएमसी, राहुल गांधी को बताया एकमात्र विकल्प

दिल्ली। 2024 का लोकसभा चुनाव किसके नेतृत्व में लड़ा जाए इस सवाल से विपक्ष परेशान है। कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस पर इस मुद्दे पर खींचतान के बीच शिवसेना ने राहुल गांधी को ही एकमात्र विकल्प बताया है तो बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की दावेदारी को खारिज किया है। शिवसेना के मुखपत्र ‘सामना’ ने यहां तक कहा है कि टीएमसी और आम आदमी पार्टी जैसे दल खेल बिगाड़ सकते हैं। ऐसा करके बीजेपी की मदद करेंगे।

सामना में अपने साप्ताहिक कॉलम ‘रोकटोक’ में शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि उन्होंने लखीमपुर हिंसा के मामले को ढंकने के प्रयास को विफल कर दिया और उनके कामकाज में इंदिरा गांधी की छवि दिखती है। राउत ने यह भी कहा कि प्रियंका के भाई और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी एकमात्र ऐसे नेता हैं जो नई दिल्ली में मौजूदा सरकार का विकल्प बन सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button