छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News
आध्यात्मिक गुरु सत्य साईं का जन्मदिन आज घने घुंघराले बाल और भगवा वस्त्र उनकी पहचान बन गई थी,130 देशों में उनके करोड़ो अनुयायी है

रायपुर। आध्यात्मिक गुरु सत्य साईं का जन्म 23 नवम्बर 1926 को भारत के आन्ध्र प्रदेश के पुट्टपर्थी गांव में हुआ था। समय के साथ घने बाल और भगवा वस्त्र उनकी पहचान बन गई। हाथों से भभूत, शिवलिंग, घंटियां और गले का हार निकालने वाले चमत्कारिक गुणों के साथ-साथ वह सत्य साईं बाबा के रूप में प्रख्यात हो गए। उनका आध्यात्मिक साम्राज्य बढ़ता ही गया और आज 130 देशों में उनके करोड़ों अनुयायी हैं। साईं बाबा धर्मार्थ कार्यों से भी जुड़े रहे। उन्होंने बेंगलुरू और पुट्टापर्थी में गरीबों को चिकित्सा सुविधा और नि:शुल्क शिक्षा मुहैया कराई। उन्हें पुट्टापर्थी के अनंतपुर जिले और चेन्नई में पेयजल योजना शुरू करने का श्रेय भी जाता है।