छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News

बीजापुर में अज्ञात बदमाशों ने आरक्षक की बेरहमी से की हत्या, इलाके में सनसनी, जांच जारी

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में अज्ञात बदमाश ने आरक्षक की हत्या करने का मामला सामने आया है। आधी रात घर में घूसे बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया है। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव बरामद कर अपराध दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार सहायक आरक्षक 19 नवंबर से अनुपस्थित था, वहीं अब पुलिस वालों को उसकी हत्या की खबर मिली है। भैरमगढ़ थाना क्षेत्र स्थिति अज्ञात बदमाशों ने घर में घुसकर धारदार हथियार से जवान की हत्या कर दी। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। एएसपी पंकज शुकला ने वारदात की पुष्टि की है। भैरमगढ़ पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button