छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News

शांतिपूर्वक मतदान कराने दिया गया विशेषाधिकार,रायपुर जिले के 10 सेक्टर अधिकारियों को विशेष कार्यपालिक दंडाधिकारी की शक्ति प्रदान

रायपुर। नगरपालिका आम एवं उप निर्वाचन 2021 के शांतिपूर्वक सम्पादन के लिए रायपुर जिले के सभी 10 सेक्टर अधिकारियों को नगरीय निर्वाचन 2021 के संपन्न होने तक 20 दिसंबर से 23 दिसंबर तक के लिए विशेष कार्यपालिक दण्डाधिकारी की शक्ति प्रदान की गई है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सौरभ कुमार ने बताया कि इसके तहत पीएनसाहू, कार्यपालन अभियंता ग्रामीण यात्रिकी सेवा, आरबी सोनी कार्यपालन अभियंता, छत्तीसगढ़ रोड विनि. एसके कक्कड़ कार्यपालन अभियंता जल प्रबंध सभाग क्र.2, आरके गौर. कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग क्र. 1, धनंजय चंदेल, कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग क्र 3, एनके पाण्डेय कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग विधानसभा, डीके रावटे, कार्यपालन अभियंता, हाउसिंग बोर्ड., सीके पाण्डेय, कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग सेतु निर्माण मंडल, विनोद गहरवार,कार्यपालन अभियंता हाउसिंग बोर्ड क्र. 2, देवकुमार सिंह संयुक्त संचालक, मत्स्य पालन, बीएस नायक, जिला पंजीयक, प्राची मिश्रा, जिला योजना अधिकारी को विशेष कार्यपालिक दंडाधिकारी की शक्ति प्रदान की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button