Fourth Eye News

एक्सक्लूसिव खबरों का अड्डा

बड़ी खबर : 31 जनवरी तक केंद्र के दिशा निर्देशों का सख्ती से पालन करें सभी राज्य

दिल्ली। देश में कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के बढ़ते मामले के मद्देनजर गृह मंत्रालय ने राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को लिए निर्देश जारी किया है। जिसमें कहा गया है कि 31 जनवरी 2022 तक पूरे देश में COVID-19 प्रबंधन के राष्ट्रीय निर्देशों का सख्ती से पालन किया जाए और जरा सी भी ढिलाई ना दिखाई जाए।

देश में वर्तमान में कोरोना की स्थिति को देखते हुए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सोमवार को राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के सभी मुख्य सचिवों को चिट्ठी लिखकर कर आदेश जारी किया है। जिसमें उसने स्थानीय और जिला स्तरों पर अधिक दूरदर्शिता दिखाने, डेटा विश्लेषण करने, सख्त और त्वरित फैसले लेने पर जोर दिया है।

Advertisement Carousel