छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News

युवती ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी

कोरबा। बांकी मोगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत गजरा साइड  एसईसीएल क्वार्टर में निवास करने वाले स्वर्गीय चंद्र राम कुर्रे की 22 वर्षीय पुत्री रंजना ने अपने घर में अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

परिजनो ने युवती को फंदे से लटके देखा। जिसके बाद इसकी जानकारी बांकीमोंगरा थाने में दिया गया।स्व.चंदराम कुर्रे की पुत्री रंजना ने किन कारण से ऐसा आत्मघाती कदम उठाया है। इस बात की जानकारी अभी फिलहाल सामने नहीं आ सकी है। पुलिस घटनास्थल पर पहुंच पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस जांच में जुटी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button