छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News

कोरबा से सब्जी लेकर जा रहे ऑटो को ट्रेलर ने मारी ठोकर, दो घायल

कोरबा। कटघोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत कसईबहरा के पास तेज रफ्तार ट्रेलर ने माल वाहक आटो को जोरदार ठोकर मार कर वाहन सहित चालक फरार हो गया।

कोरबा से सब्जी ले कर छुरी जा रहे युवक को ट्रेलर के ड्राईवर ने लापरवाही पुर्वक गाडी चलाते हुए ठोकर मार दी ठोकर इतनी जबरजस्त थी की आटो के सामने के हिस्से के परखच्चे उड़ गये और ट्रेलर चालक गाडी ले कर फरार हो गया आटो चला रहे युवक को काफी चोट आयी है ओर साथ मे बैठे एक और युवक को हल्का चोट आया है। आटो चालक शिव शंकर देवांगन ने बताया कि कोरबा मंडी से सब्जी खरीद कर अपने घर छुरी जा रहे थे।
आटो चालक के भाई उमाशंकर देवांगन ने बताया कि मेरे भाई व उनकी पत्नी साले और दो बच्चे आटो मे सवार थे। ये सब्जी लेकर आ रहे थे तभी ट्रेलर ने अपनी चपेट में ले लिया। जिसमें भाई को चोट लगी हैं।सूचना पर 112 की टीम के द्वारा आहत को  ईलाज के लिए अस्पताल रवाना किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button