छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News

ट्रक ने मारी ऑटो को ठोकर, 9 लोग हुए घायल

 धमतरी। सिहावा रोड में दानीटोला के पास ट्रक ने ऑटो को ठोकर मार दी। जिससे उसमें सवार 9 लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर जमकर विवाद भी हुआ और विवाद मारपीट तक आ गई। सूचना पर यातायात की टीम मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया।

मिली जानकारी के अनुसार जालमपुर वार्ड के लोग मछली के लिए ऑटो में सवार होकर अछोटा की ओर जा रहे थे, तभी देवांगन धर्मशाला के पीछे विपरीत दिशा से आ रही ट्रक ने ठोकर मार दी। जिससे ऑटो पलट गई। ऑटो में देवनारायण ध्रुव, गौतम ध्रुव,मन्थीर ढीमर, शंकर ढीमर, गोलू ढीमर,नंदी ढीमर,राऊ ढीमर,शिव ढीमर के साथ ड्राइव्हर नीरज मौजूद था। सभी को चोट आई है। 3 लोगों को गंभीर चोट आई थी जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। जैसी घटना की सूचना मिली वार्ड के लोग भी पहुंच गए। इस बीच लगभग 1 घंटे तक वाद विवाद के कारण यातायात जाम की स्थिति बन गई थी। दोनों पक्षों में मारपीट की भी जानकारी मिली है।सूचना पर यातायात पुलिस मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया।ट्रक पर कार्रवाई करते हुए रोड क्लियर कराया।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button