छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News

आरपीएन सिंह का कांग्रेस से इस्तीफा, बीजेपी में हो सकते हैं शामिल

दिल्ली। पडरौना राजघराने से आने वाले आरपीएन सिंह ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। उनके आज ही भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने संभावना है। आरपीएन सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को अपना इस्तीफा भेजने के साथ ट्विटर पर यह भी ऐलान कर दिया है कि वह नए सफर की शुरुआत करने जा रहे हैं।

उन्होंने ट्वीट किया, ”आज, जब पूरा राष्ट्र गणतंत्र दिवस का उत्सव मना रहा है, मैं अपने राजनैतिक जीवन में नया अध्याय आरंभ कर रहा हूं। जयहिंद।”

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button