छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News

कार के नदी में गिरने से 7 MBBS छात्रों की मौत

मुंबई। महाराष्ट्र के वर्धा जिले में दर्दनाक हादसा हो गया है। नदी में कार गिरने से 7 एमबीबीएस छात्रों की दर्दनाक मौत हो गई है। मिली जानकारी के मुताबिक मरने वालों में भाजपा विधायक का बेटा भी शामिल है। सभी MBBS छात्र परीक्षा खत्म होने के बाद कार से खाना खाने के लिए होटल में गए थे और वापसी में कार हादसे का शिकार हो गई और नदी में गिर गई। सातों एमबीबीएस छात्रों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इस बीच पीएम मोदी ने महाराष्ट्र के सेलसुरा के पास दुर्घटना में जान गंवाने वालों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2-2 लाख रुपए और घायलों को 50,000रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। प्रधानमंत्री कार्यालय ने यह जानकारी दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button