छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News

राजनांदगांव में अवैध रेत निष्कासन व भंडारण के खिलाफ कार्यवाही तेज हुई

राजनांदगांव। मुख्यमंत्री के स्पष्ट निर्देश के बाद कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा के मार्गदर्शन और अनुविभागीय अधिकारी के निर्देशन में आज तहसीलदार प्रफुल्ल कुमार गुप्ता की अगुवाई में राजस्व एवं पोलिस की संयुक्त टीम द्वारा राजनांदगांव तहसील क्षेत्र अंतर्गत अवैध रूप से रेत का भंडारण करने वाले के विरुद्ध छापा मार कार्यवाही की गई। दो स्थानों से लगभग 22 हाइवा भंडारित रेत दस्तावेज मौके पर पेश नही करने के कारण जब्ती की कार्यवाही की गई है।

तहसीलदार व पुलिस की संयुक्त टीम ने सिंगदई के शंकरलाल देवांगन के आवासीय परिसर में रखे हुए लगभग 10 हाइवा रेत, मोहारा नदी क्षेत्र में रोड किनारे पुरुषोत्तम प्रजापति द्वारा खुले एरिया में रखे हुए लगभग 12 हाइवा भंडारित रेत, तथा एक ट्रैक्टर अवैध रेत परिवहन करते पाए जाने पर मौके पर से जब्ती की कार्यवाही की गई । इसके अलावा मोहारा रोड किनारे लगभग 50,000 अवैध ईंट निर्माण करते पाए जाने पर जब्ती की कार्यवाही की गई। सभी के विरुद्ध प्रकरण तैयार कर नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है। आज की कार्यवाही के दौरान तहसीलदार प्रफुल्ल कुमार गुप्ता, नायब तहसीलदार सुरेखा वर्मा, उपनिरीक्षक पीयूष चंद्राकर, पटवारी सनत्त विश्वास, प्रदीप देवांगन सहित राजस्व एवं पोलिस की टीम थी।

ये खबर भी पढे- बस्तर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, मंदिरो में चोरी करने वाले गिरोह गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button