छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News

फ्यूचर रिटेल के सीईओ सदाशिव नायक ने दिया इस्तीफा

रायपुर। फ्यूचर रिटेल लिमिटेड के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) सदाशिव नायक ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इस पद पर उनकी नियुक्ति सात महीने पहले हुई थी।
शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कहा गया है कि फ्यूचर ग्रुप के सीईओ किशोर बियानी को तीन साल के लिए पुन: कंपनी का कार्यकारी चेयरमैन नियुक्त किया गया है।
फ्यूचर रिटेल लिमिटेड (एफआरएल) ने नियामकीय सूचना में कहा, ‘‘सदाशिव नायक को 25 अगस्त, 2021 से प्रभावी होने वाले आदेश के तहत सीईओ नियुक्त किया गया था। उन्होंने अपना इस्तीफा दे दिया है, जो 31 मार्च, 2022 से कारोबारी घंटों के बाद से प्रभावी है।’’

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button