छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News

सीएम के दौरे को लेकर कलेक्टर पहुंचे निरीक्षण करने, विभिन्न विकास कार्यो का देंगे सौगात

दुर्ग। आगामी 22 अप्रैल को प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल गंजमंडी स्थित नवनिर्मित पानी टंकी के साथ विभिन्न विकास कार्यो का लोकार्पण करने दुर्ग जिले पहुंचेंगे जिसके निरीक्षण के लिए सोमवार को जिला कलेक्टर स्थल पर अधिकारियों के साथ पहुंचे। दुर्ग जिले में पानी की समस्या को देखते हुए गंजमंडी में विशाल पानी टंकी का निर्माण किया गया है।

जिससे सभी जनता को स्वच्छ और साफ जल मिल सकेगा उक्त टंकी के लोकार्पण के साथ अन्य विकास कार्यों का लोकार्पण आगामी 22 अप्रैल को प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल के हाथों होना तय किया गया है जिसके लिए दुर्ग कलेक्टर डॉक्ट रसर्वेश्वर नरेंद्र भूरे ने सोमवार को गंज मंडी और पूरे स्थान का निरीक्षण कर अधिकारियों को उचित दिशा निर्देश दिए व अधूरे पड़े कामों को जल्द पूरा करने अधिकारियों को निर्देशित भी किया साथ ही प्रशासनिक व्यवस्था दुरुस्त रहे इसके लिए भी उचित दिशा निर्देश डॉक्टर सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे ने दिए निर्देश।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button