छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News

मनरेगा कर्मचारी महासंघ की दांडी यात्रा दंतेवाड़ा से चलकर धमतरी होते हुए आज ग्राम पंचायत छाती पहुंची

धमतरी। ग्राम पंचायत  में मनरेगा महासंघ द्वारा विभिन्न प्रकार का आयोजन किया गया जिसमें की तालाब किनारे दीपोत्सव मनाया गया,  पंचायती राज दिवस मनाया गया, तत्पश्चात मशाल रैली का आयोजन किया गया। संघ के द्वारा पंचायती राज दिवस मनाने के उपरांत ग्राम पंचायत के पदाधिकारी को पंचायती राज अधिनियम की नवीन संस्करण की किताब भेट की गई।
मनरेगा महासंघ के द्वारा विभिन्न आयोजनों के द्वारा मुख्यमंत्री से मांगो को जल्द से जल्द पूर्ण करने हेतु अपील की गई जिसमे की ग्राम वासियों के सभी संवर्ग का समर्थन मनरेगा संघ को प्राप्त हुवा ।
उक्त कार्यक्रम में प्रांतीय प्रवक्ता सूरज सिंह ठाकुर, बस्तर जिले के सहायक परियोजना अधिकारी पवन कुमार, गौरेला-पेन्ड्रा-मरवाही के सहायक परियोजना अधिकारी रवि कुमार, बलरामपुर के एपीओ शशिकांत गुप्ता,  अजय प्रवक्ता, प्रांतीय अध्यक्ष चन्द्रशेखर अगनवंशी, मनरेगा महासंघ धमतरी के समस्त अधिकारी, कर्मचारी एवं ग्राम पंचायत के सभी पदाधिकारी उक्त आयोजन में उपस्थित थे एवम ग्राम वासियों का विभिन्न आयोजन को देखने हेतु होजूम लग गया।

IMG 20220424 211503

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button