Fourth Eye News

एक्सक्लूसिव खबरों का अड्डा

अभी भी 9 मीटर दूर है राहुल,कुछ देर में नीचे उतरेगी रेस्क्यू टीम,आपात स्थिति के लिए टीम तैयार

रायपुर। जांजगीर-चांपा में बोरवेल में गिरे राहुल साहू को निकालने रेस्क्यू ऑपरेशन युद्ध स्तर पर जारी है। अभी-अभी प्राप्त अपडेट के मुताबिक एसईसीएल खदान कुसमुंडा और मानिकपुर, मनेन्द्रगढ़ से रेस्क्यू टीम भी पहुची हुई है।
अंडरग्राउंड खदान में अचानक होने वाली दुर्घटनाओं के समय राहत और बचाव करने वाली यह टीम कई उपकरणों के साथ पहुंची हुई है। टी। प्रशासन के निर्देशन में काम कर रही है। ऑफिसर इंचार्ज जीपी शुक्ला कुसमुंडा खदान रेस्कयू स्टेशन कोरबा के नेतृत्व में 10 सदस्यीय टीम मौजूद है। मनेन्द्रगढ़ खदान से श्रीकांत राव भी रेस्कयू के लिए है। इन टीम के सदस्यों ने खदान में अचानक ऊपर की छत को धसने से बचाने, गैस रिसाव को रोकने जैसे कार्य किया हुआ है। कलेक्टर जितेंद्र शुक्ला सहित सभी अधिकारियों की ओर से अवलोकन किया जा रहा। सुरंग बनाने खदान में रेस्क्यू करने वाली कुसमुंडा और मनेन्द्रगढ़ के एसईसीएल के अधिकारियों से आवश्यक चर्चा की जा रही है। रहे आवश्यक चर्चा। टोटल स्टेशन से ली गई गहराई के नाप के अनुसार अभी 61.5 फीट है। राहुल 9 मीटर दूर है। कुछ देर में रेस्कयू टीम को नीचे उतारा जाएगा।