छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News

बीजापुर : पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में जवानों को मिली कामयाबी

बीजापुर : चुनावी माहौल में शुक्रवार को बीजापुर में नक्सली घटना सामने आयी है। गंगालूर थाना क्षेत्र के कमकानार में सुरक्षा बल के जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। इसमें एक नक्सली का शव सुरक्षा बल के जवानों ने बरामद कर लिया है। सुरक्षा बल के जवानों ने मौके से मारे गए एक नक्सली का शव बरामद कर लिया है। उधर कांकेर में भी आज नक्सल वारदातों को अंजाम दिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें – बीजापुर : सहायक आरक्षक ने खुद को मारी गोली, स्थिति गम्भीर,

छत्तीसगढ़ नक्सल ऑपरेशन के डीआईजी सुंदराज पी ने घटना की पुष्टि की है। आज सुबह डीआरजी और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में नक्सलियों को बड़ा नुकसान होना बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि मुठभेड़ में कई नक्सली घायल हुए हैं। क्षेत्र में सर्चिंग अभियान जारी है। सर्चिंग के लिए निकली टीम के साथ नक्सलियों की मुठभेड़ हुई है।

ये खबर भी पढ़ें – बीजापुर : बीजापुर नक्सलियों से मुठभेड़,सामग्री बरामद

चुनावी साल में नक्सलियों के मंसूबों को नाकाम करने के लिए सुरक्षा बल के जवान कवायद कर रहे हैं। बीते 27 अक्टूबर को बीजापुर में नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट किया था। इसमें सीआरपीएफ के चार जवान शहीद हो गए थे।

https://www.youtube.com/watch?v=m-NSCa3ciH8

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button