छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News

कुम्हारी टोल प्लाजा में पकड़ाया 300 किलो गांजा,दो गिरफ्तार

कुम्हारी टोल प्लाजा के पास गुरूवार को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो इंदौर की टीम ने दो वाहनों से 300 किलाग्राम गांजा बरामद किया है। दोनों ही वाहनों पर शातिर तरीके से जुगाड़ बनाकर वाहन की छत पर गांजा छिपाया गया था जिसे नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो इंदौर की टीम ने मुखबीर से मिले इनपुट के आधार पर पकड़ा है। जब्त गांजे की कीमत 60 लाख रूपए बताई जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो इंदौर को 28 सितंबर को गुप्त सूचना मिली थी कि दो बोलेरो वाहन में तीन सौ किलो गांजा उडिसा से नागपुल ले जाया जा रहा है। सूचना पर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो इंदौर की टीम ने छग के दुर्ग जिले के कुम्हारी टोल प्लाजा के पास दो बोलेरो वाहन क्रमांक ओआर 6505 एवं ओआर 18 सी 0855 को पकड़ा तथा तलाशी ली। तलाशी में टीम को एक गाड़ी की छत पर गुप्त जगह मिली तो वहीं दूसरी गाड़ी के फ्लोर पर गुप्त जगह मिली जहां छिपाकर गांजे की तस्करी की जा रही थी। मामले में टीम ने दो आरोपी पंपा पुष्पा राव एवं कोंडरिया बाबूराव दोनो निवासी विशाखापट्टनम को गिरफ्तार किया है तथा उनके खिलाफ एनडीपीएस  अधिनियम 1985 के तहत कार्यवाही की है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button