छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News

जगदलपुर : कांग्रेस का कर्ज माफी का दांव चल गया, कृषक नहीं पहुंच रहे धान बेचने

जगदलपुर : समूचे बस्तर में 1 नवंबर से शासकीय स्तर पर धान खरीदी का कार्य शुरू हो चुका है, लेकिन खरीदी केंद्रों में अपेक्षा के अनुसार धान लेेकर कृषक नहीं आ पा रहे हैं। संभाग के कई जिलों में स्थित धान खरीदी केंद्रों में तो अभी तक बोहनी तक शुरू नहीं हो पाई है। जबकी वर्तमान समय में पिछले वर्ष तक धान लेकर खरीदी केंद्रों तक आने वाले किसानों की रेलमपेल रहती थी। इस वर्ष वहां सन्नाटा छाया हुआ है।

इस संबंध में चर्चा यह जमकर चल रही है कि कांग्रेस की किसानों की कर्ज माफी की घोषणा से अंचल के किसान प्रभावित हुए हैं और कांग्रेस की सरकार बनने का इंतजार कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि अगले महीने होने वाली 11 दिसंबर की तिथी पर किसानों का ध्यान लगा हुआ है। 11 दिसंबर को ही विधानसभा चुनाव के परिणाम सामने आ जायेंगे और किसकी सरकार बनेगी यह भी स्पष्ट हो जायेगा।

कांग्रेस के कर्ज माफी केे दांव ने संभाग के प्रत्येक क्षेत्र के किसानों को सर्वाधिक प्रभावित किया है। बस्तर की अपनी चुनावी सभा में राहुल गांधी ने पिछले 9 नवंबर को सरकार बनते ही कर्ज माफी की घोषणा की थी। इसीलिए यहां पर कांग्रेस का दांव चल गया है, हर जगह इसकी चर्चा हो रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button