छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News

सूने मकान से नकदी सहित जेवर पार

रामेश्वर नगर भनपुरी स्थित सूने मकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोर ने नकदी सहित सोने-चांदी की जेवर पार कर दिए। प्रार्थी की शिकायत पर खमतराई पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।
मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी मोहम्मद इस्लाम 39 वर्ष रामेश्वर नगर भनपुरी का रहने वाला था। बताया जाता है कि प्रार्थी अपने परिवार के साथ बाहर गया था। तभी अज्ञात चोर ने आलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवर, नकदी सहित ढाई लाख रुपए के आसपास बताई जा रही है। प्रार्थी की शिकायत पर खमतराई पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 457, 380 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button