Fourth Eye News

एक्सक्लूसिव खबरों का अड्डा

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने निवास कार्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक में पहुंचे

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को दिए निर्देश

-अवैध निर्माण नियमितीकरण में तेज़ी लाएँ

-इसका व्यापक प्रचार प्रसार करें

-जनता को सीधा लाभ पहुँचाने हेतु लाया गया है क़ानून

-वार्ड स्तर, ग्राम स्तर पर लगाए जाएँ कैंप

नगर तथा ग्राम निवेश विभाग को मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश

समय सीमा में पूर्ण करें कॉलोनी के लेआउट और मार्ग संरचना के अनुमोदन का काम

अवैध कॉलोनाइजर पर करें सख़्त कार्यवाही

एफ़आईआर दर्ज की जाए

-नया रायपुर सेवा ग्राम निर्माण का कार्य समय सीमा में पूर्ण करें

रायपुर एयरपोर्ट में फ्लाइट की संख्या बढ़ाने के लिए दूसरे रनवे के लिए राज्य सरकार आरक्षित करेगी भूमि

केंद्र से अनुमति हेतु प्रयास किए जाएँ

रायपुर एयरपोर्ट के पास ऐरोसिटी विकास हेतु प्रक्रिया प्रारंभ करें

मुख्यमंत्री ने नगरीय निकायों को सड़क मरम्मत के लिए जारी किए 147 करोड़ रुपए

कलेक्टरों को दिये एजेंसी चयन के अधिकार

मुख्यमंत्री के सख़्त निर्देश-

शहरों की ख़राब सड़कों की मरम्मत तत्काल कि जाए

कलेक्टर और निगम आयुक्त स्वयं करें सड़क निर्माण कार्यों का निरीक्षण