सीढ़ियों से गिरे जुबिन नौटियाल,कोहनी,सिर और माथे में आई गंभीर चोटे

मशहूर सिंगर जुबिन नौटियाल ने अपने जबरदस्त गानों से लोगों के बीच बहुत जल्द एक अलग ही पहचान बनाई हैं। आज जुबिन अपने गानों के चलते फैंस के दिलों पर राज कर रहे हैं। ऐसे में जुबिन के फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। जी हां आज सुबह सिंगर घर पर सीढ़ियों से गिर गए, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं हैं। इस हादसे के बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। सीढ़ियों से गिरने की वजह से कोहनी फैक्चर हो गया है और पसलियों में गंभीर चोटे आई है। इसके अलावा सिंगर के सिर और माथे पर भी चोट आई है।
जानकारी के अनुसार, जुबिन के दाहिने हाथ का ऑपरेशन करना होगा। डॉक्टर्स ने उन्हें अपने दाहिने हाथ का इस्तेमाल नहीं करने की सलाह दी है।
कुछ दिनों पहले ही जुबिन नौटियाल का गाना ‘तू सामने आए’ रिलीज हुआ था, जिसे लोगों का खूब प्यार मिल रहा है। अब उनकी दुर्घटना की खबर के बाद फैंस उनके जल्द ठीक होने की दुआएं कर रहे हैं।
सिंगर जुबिन नौटियाल ने अपना नाम इंडस्ट्री में काफी मेहनत से बनाया है। जुबिन ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक हिट गानें किये हैं। फैंस उनके लुक्स के काफी दिवाने हैं।