Uncategorized

बस एक विकेट और अश्विन तोड़ देंगे हरभजन सिंह का रिकॉर्ड, अब तक हासिल कर चुके है टेस्ट में 417 विकेट

दिल्ली। टीम इंडिया के सीनियर स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में ही पाकिस्तान पूर्व दिग्गज वसीम अकरम को पीछे छोड़ा था। अब हरभजन सिंह का रिकॉर्ड उनके निशाने पर हैं। रविचंद्रन अश्विन ने अब टेस्ट क्रिकेट में अब हरभजन सिंह के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। दोनों के टेस्ट क्रिकेट में 417 विकेट हो गए हैं। अश्विन ने रविवार को जैसे ही कीवी ओपनर विल यंग को एलबीडब्ल्यू आउट किया वो भज्जी के साथ एक कतार में आ गए। कानपुर टेस्ट के आखिरी दिन ये बेहद मुमकिन है कि रविचंद्रन अश्विन आसानी से 1 विकेट निकालकर ग्रीन पार्क में ही हरभजन सिंह के रिकॉर्ड को तोड़ देंगे। 

रविचंद्रन अश्विन 80 टेस्ट मैचों मे 417 विकेट हासिल किए हैं, वहीं हरभजन सिंह ने 103 टेस्ट मैचों में 417 विकेट हासिल किए थे। अश्विन 30 बार एक पारी में 5 विकेट ले चुके हैं। इसके अलावा 7 बार एक टेस्ट में 10 विकेट लेने का करिश्मा किया है।

टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज

1.मुथैया मुरलीधरन- 800 (श्रीलंका)
2.शेन वॉर्न- 708 (ऑस्ट्रेलिया)

3.जेम्स एंडरसन- 632 (इंग्लैंड) 
4.अनिल कुंबले- 619 (भारत)
5.ग्लेन मेक्ग्रा- 563 (ऑस्ट्रेलिया) 
6.स्टुअर्ट ब्रॉड- 524 (इंग्लैंड)
7.कर्टनी वॉल्श- 519 (वेस्टइंडीज)
8.डेल स्टेन- 439 (दक्षिण अफ्रीका)
9.कपिल देव- 434 (भारत)
10.रंगना हेराथ- 433 (श्रीलंका)
11.रिचर्ड हेडली- 431 (न्यूजीलैंड)
12.शॉन पोलॉक- 421 (दक्षिण अफ्रीका)
13.हरभजन सिंह- 417 (भारत)
14.रविचंद्रन अश्विन- 417 (भारत)
15.वसीम अकरम- 414 (पाकिस्तान)

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button