देश की ताज़ा खबरें | Fourth Eye News

बेंगलुरु : कावेरी से जुड़ी नहर में गिरी प्राइवेट बस, 15 से ज्यादा की मौत

बेंगलुरु : कर्नाटक के मांड्या में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां कावेरी नदी से जुड़ी नहर में एक निजी बस नियंत्रण खोकर जा गिरी। हादसे का शिकार हुई बस में सवार 15 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। घटनास्थल पर बचाव कार्य किया जारी है।प्राप्त जानकारी के मुताबिक, मांड्या जिले में कावेरी नदी से निकलने वाली वीसी नहर में एक प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर जा गिरी। जिले के पांडवपुरा तालुक के पास हुई इस घटना में लोगों को संभलने का समय नहीं मिला और सब डूबने लगे।

ये खबर भी पढ़ें – बेंगलुुरु : सूखे से जूझ रहा है आधा कर्नाटक

फिलहाल बस में सवार 15 लोगों की मौत की बात सामने आई है। मृतकों का यह आंकड़ा बढ़ भी सकता है। मरने वालों में बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं। मौके पर पुलिस और स्थानीय अधिकारियों के अलावा अन्य लोग भी मदद व बचाव में जुट गए हैं।
https://www.youtube.com/watch?v=o1o8L3NUC6s

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button