पेरिस : फ्रांस में महंगाई के कारण बदतर हुए हालात

पेरिस : फ्रांस में हालात बदतर होते जा रहे हैं। हालात इतने बिगड़ चुके हैं कि गृह अशांति के कारण लोगों ने सडक़ों पर उतरना शुरू कर दिया है। खासतौर पर युवाओं में खासा रोष है। युवाओं ने राजधानी पेरिस में कई वाहनों और इमारतों को आग लगा दी। पूरी राजधानी में महंगाई बढऩे और पेट्रोल के दाम बढऩे के खिलाफ लोग 2 सप्ताह से सडक़ पर नारे लगा रहे हैं। येलो वेस्ट नाम के इस प्रदर्शन में भारी संख्या में युवाओं ने भाग लिया। फ्रांस की पुलिस की ओर से शेयर किए जा रहे वीडियो में कुछ प्रदर्शनकारियों को पुलिस के वाहनों को निशाना बनाते और उनके शीशे तोड़ते देखा जा सकता है। पैरिस में प्रदर्शन कर रहे 288 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जबकि लगभग 100 लोग घायल हो गए।
ये खबर भी पढ़ें – पेरिस : सीरिया की मदद को आगे आए जर्मनी और फ्रांस
आज रात को राष्ट्रपति मैक्रों प्रधानमंत्री और आंतरिक मामलों के मंत्री के साथ मीटिंग भी करेंगे। मीटिंग में दंगाइयों से निपटने और प्रदर्शन करने वालों से बातचीत का रास्ता निकालने पर चर्चा होगी।एक प्रदर्शनकारी ने कहा कि हमारा आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण था, लेकिन हम बिखर गए। हमारा कोई नेता नहीं था, इसलिए ऐसा हुआ।
ये खबर भी पढ़ें – संयुक्त राष्ट्र : भारत का यूएनएचआरसी का सदस्य चुना जाना तय
उल्लेखनीय है कि फ्रांस में ईंधन की बढ़ती कीमतों को लेकर आम लोगों में बहुत गुस्सा है। इसके लिए ये लोग सीधेतौर पर राष्ट्रपति मैंक्रो को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। इसी के विरोध में अक्टूबर में सोशल मीडिया पर येलो वेस्ट आंदोलन की शुरुआत हुई।