entertainment

रणबीर और आलिया के लिए राहा बनी किस्मत की चाबी,ब्रम्हास्त्र ने हासिल किया नया रिकॉड

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ इस साल 9 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। रिलीज के पहले से ही यह फिल्म काफी विवादों में रही। यहां तक की इस फिल्म दिखने के बाद बॉयकॉट करने की भी मांग रहीं। किसी को फिल्म के वीएफएक्स पसंद नहीं आए, तो किसी को कहानी दमदार नही लगी।
लेकिन लाख आलोचनाओं के बाद भी यह मूवी बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड पर अच्छा कलेक्शन करने में कामयाब हो गईं। सिनेमाघरों में ठीक-ठाक प्रदर्शन के बाद इस फिल्म ने ओटीटी पर नया रिकॉर्ड बना लिया। अस्त्रों की दुनिया से रुबरू कराती अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित ‘ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन शिवा’ आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के लिए कई मायनों में खास है। यह रणबीर और आलिया के करियर की पहली वह मूवी है, जिसमें दोनों ने एक साथ काम किया। इसी फिल्म से रियल लाइफ में इनकी लव स्टोरी भी शुरू हुई। अब इस फिल्म ने डिजिटल रिलीज की दुनिया में नया रिकॉर्ड बनाया है।
ब्रह्मास्त्र’ एक्शन एडवेंचर फिल्म है। इसमें अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय, नागार्जुन भी मुख्य रोल में दिखाई दिए। इनके अलावा शाहरुख खान का कैमियो भी है, जो फिल्म की कहानी में अलग ही रंग भरता है।
फिल्म को 4 नवंबर को डिजनी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज किया गया। 410 करोड़ के बजट से बनी इस फिल्म का दर्शकों पर ऐसा जादू चला कि यह मूवी हॉटस्टार पर सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्म बन गई।
बता दें कि इंडियन बॉक्स ऑफिस पर ब्रह्मास्त्र ने 250 करोड़ का बिजनेस किया था, जबकि पूरी दुनिया में इस फिल्म ने 400 करोड़ का कलेक्शन कर गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button