छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News

राज्यपाल हरिचंदन को कलिंग इंस्टिट्यूट ऑफ़ सोशल साइंस  से डी.लिट. की मानद उपाधि

रायपुर, 25 नवंबर 2023

ओडिशा के राज्यपाल ने किया सम्मानित

राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन को भुवनेश्वर के कलिंग इंस्टिट्यूट ऑफ़ सोशल साइंस ने डी. लिट. की मानद उपाधि प्रदान की है। यह उपाधि उन्हें आज ओड़िशा के राज्यपाल रघुवर दास के हाथों से प्रदान की गई। हरिचंदन को यह सम्मान सामाजिक और सार्वजनिक जीवन में सक्रियता के माध्यम से उल्लेखनीय जन सेवा के लिए दिया गया है। कलिंग इंस्टिट्यूट ऑफ़ सोशल साइंस के कुलपति प्राध्यापक और गणमान्य अतिथि उक्त अवसर पर आयोजित समारोह में उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button