Fourth Eye News

एक्सक्लूसिव खबरों का अड्डा

संजू ने दिखाई धोनी जैसी चालाकी,आईपीएल में संजू की धोनी से की तुलना

Sanju showed cleverness like Dhoni, comparison of Sanju with Dhoni in IPL

खेल । विकेट के पीछे महेंद्र सिंह धोनी के स्किल से तो सभी फैंस भलीभांति परिचित हैं। धोनी ने न जाने कितनी बार विकेट के पीछे से अपनी टीम को जीत दिलाई, जिसका जिक्र आज भी फैंस करते हैं। धोनी ने अपनी विकेटकीपिंग स्किल से न सिर्फ टीम इंडिया, बल्कि चेन्नई सुपर किंग्स के लिए भी कई मैच पलटे। शनिवार को राजस्थान रॉयल्स के कप्तान और विकेटकीपर संजू सैमसन ने भी कुछ ऐसा किया, जिसके बाद फैंस और खुद आईपीएल ने उनकी तुलना धोनी से कर दी।
दरअसल, शनिवार को राजस्थान और पंजाब किंग्स के बीच मुल्लांपुर में मुकाबला खेला गया। इस मैच में राजस्थान के कप्तान सैमसन ने इंग्लैंड के लियाम लिविंगस्टोन को रन आउट किया। सैमसन का विकेट के पीछे से थ्रो धोनी के स्किल से इतनी मिलती जुलती थी, कि आईपीएल की आधिकारिक वेबसाइट ने भी इसे धोनी जैसा थ्रो कहा। सैमसन ने डाइव लगाकर थ्रो कलेक्ट कर बैकहैंड से विकेट पर दे मारा। तब बल्लेबाज क्रीज से काफी दूर था।