बॉलीवुड खबरें |Fourth Eye News |।Bollywood News

The Shameless Movie की कहानी में ऐसा क्या है, जिसने Cannes 2024 में रच दिया इतिहास

अनसूया सेनगुप्ता ने काँस 2024 में इतिहास रच दिया है और बन गई हैं, पहली ऐसी भारतीय एक्ट्रेस जिसको कान्स फिल्म फेस्टिवल में बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला है। 77वें कान फिल्म फेस्टिवल में कोलकाता की रहने वाली अनसूया इस प्रतिष्ठित फिल्म फेस्टिवल में बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड जीतने वाली पहली भारतीय बन गई है। उन्हें यह अवॉर्ड उनकी फिल्म फिल्म सेमलेस के लिए मिला है। जिसे बुल्गरिया के फिल्ममेकर कॉन्स्टेंटिन बोजानोव ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में अनसूया एक सेक्स वर्कर की भूमिका में हैं। चलिए जानते हैं, फिल्म सेमलेस के कहानी के बारे में यह फिल्म रेणुका नामक एक भारतीय सेक्स वर्कर की कहानी है। जहाँ वह अपने अतीत का सामना करती है। रेणुका जोकि एक सेक्स वर्कर होती है। दिल्ली के वैश्यालय में वो एक पुलिस अधिकारीक की हत्या करके वहाँ से भाग जाती है। रेणुका उत्तर भारत के सेक्स वर्करों के समुदाय में शरण लेती है। वहाँ 17 वर्षीय देविका के साथ उसका प्रेम संबंध शुरू हो जाता है। सभी बाधाओं के बावजूद, वे स्वतंत्रता के लिए अपना रास्ता बनाने की कोशिश करती है। फिल्म की कहानी रेणुका के ईर्द गिर्द घूमती है।

https://youtu.be/a6tAWXKW1EI

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button