Uncategorized
AAP नेता संजय सिंह ने 2019 का लोकसभा चुनाव महागठबंधन के साथ मिलकर लड़ने की सारी अटकलों को दिया विराम ।

नई दिल्ली
संजय सिंह ने कहा महागठबंधन के साथ नहीं जाएगी AAP, अकेले लड़ेंगे 2019 लोकसभा चुनाव
- उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि पार्टी 2019 का चुनाव अकेले दम पर लड़ेगी।
- मीडिया से बातचीत में संजय सिंह ने कहा कि दिल्ली, पंजाब, गोवा और हरियाणा में उनकी पार्टी काफी मजबूत स्थिति में है और पार्टी अकेले चुनाव लड़ेगी।
आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले इस बात की अटकलें तेज थी कि आम आदमी पार्टी लोकसभा चुनाव कांग्रेस के साथ मिलकर लड़ सकती है। संजय सिंह ने आगे कहा कि इस बार पार्टी 2014 की तरह पूरे देश में चुनाव न लड़कर सिर्फ उत्तर भारत की 33 लोकसभा सीटों पर चुनाव लडे़गी।
वहीं पार्टी के दिल्ली संयोजक गोपाल राय ने कहा कि आप पार्टी दिल्ली, हरियाणा, गोवा, पंजाब और चंडीगढ़ की सीटों पर चुनाव लड़ने की पूरी तैयारी कर रही है।
विदित हो कि गुरुवार को लोकसभा चुनावों के मद्देनजर पंजाब के सभी पदाधिकारियों को सीएम केजरीवाल के आवास पर बुलाया गया है। इस बैठक में लोकसभा चुनावों की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।