भाजपा ने बदला सियासी खेल का समीकरण – 47 नए चेहरों को संगठन में मिली बड़ी जिम्मेदारी

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने अपनी प्रदेश कार्यकारिणी का धमाकेदार विस्तार करते हुए 47 नए पदाधिकारियों की फौज उतार दी है। इस सियासी पुनर्गठन में कई नए चेहरे सामने आए हैं तो कुछ अनुभवी नेताओं को अहम जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
भाजयुमो की कमान अब राहुल योगराज के हाथों में होगी, जिन्होंने रवि भगत की जगह ली है। महिला मोर्चा की अगुवाई अब विभा अवस्थी करेंगी। मीडिया की कमान हेमंत पाणिग्रही को दी गई है, जबकि संतोष पांडेय पार्टी के मुख्य प्रवक्ता बनकर अब पार्टी की आवाज बुलंद करेंगे।
इस संगठन विस्तार में 4 उपाध्यक्ष, 3 महामंत्री, 8 मंत्री, 4 संगठन सचिव, 6 सह मंत्री और 22 नए सदस्य शामिल किए गए हैं। खास बात यह है कि 8 मंत्रियों को विभागवार जिम्मेदारियां दी गई हैं ताकि हर मोर्चे पर पार्टी की पकड़ मजबूत हो और ग्राउंड लेवल पर सक्रियता बढ़े।
पार्टी सूत्रों के मुताबिक, ये सभी नियुक्तियां आगामी चुनावी रणभूमि की तैयारी और संगठनात्मक मजबूती के तहत की गई हैं। भाजपा ने एक बार फिर दिखा दिया है कि चुनावी शतरंज की बिसात बिछ चुकी है, और हर मोहरा रणनीति के तहत आगे बढ़ाया जा रहा है।

