खेल समाचार | क्रिकेट, फुटबॉल, ओलंपिक | Fourth Eye News।Sports

विराट कोहली और गंभीर के बीच ड्रेसिंग रूम में फिर भड़की चिंगारी, प्लेइंग-11 के चयन पर आर-पार!

एशियाई कप के महासंग्राम के बीच भारतीय ड्रेसिंग रूम से जो खबर छनकर बाहर आ रही है, उसने पूरे क्रिकेट फैंस को सन्न कर दिया है। कोच गौतम गंभीर और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के बीच सब कुछ ठीक होने की खबरें महज़ एक दिखावा साबित हुई हैं। अंदरखाने छिड़ी इस ज़ंग ने भारतीय क्रिकेट मैनेजमेंट की बखिया उधेड़ कर रख दी है।

सूत्रों के मुताबिक, प्लेइंग-11 में सीनियर खिलाड़ियों को ड्रॉप करके युवा चेहरों को तरजीह देने की गंभीर की ज़िद पर विराट बुरी तरह भड़क गए। अभ्यास सत्र के तुरंत बाद बंद कमरे में हुई यह बहस इतनी तीखी हो गई कि सहयोगी स्टाफ को बीच-बचाव करना पड़ा। विराट का साफ़ कहना है कि बड़े टूर्नामेंट में अनुभव से खिलवाड़ टीम को भारी पड़ेगा, जबकि गंभीर अपने ‘माई वे या हाईवे’ वाले रुख पर अड़े हैं। मैच से ठीक कुछ घंटे पहले बोर्ड के बड़े अधिकारियों को मामले में हस्तक्षेप करना पड़ा है, लेकिन तनाव की आग ठंडी होने का नाम नहीं ले रही।

अगर यह अंदरूनी गुटबाज़ी और अहंकार का टकराव मैदान पर टीम के प्रदर्शन में झलका, तो इसका जिम्मेदार सिर्फ और सिर्फ मैनेजमेंट का यह अड़ियल रवैया होगा। भारतीय फैंस जीत का जश्न मनाने की तैयारी कर रहे हैं और यहां टीम अपने ही ईगो से जंग लड़ रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button