देश की ताज़ा खबरें | Fourth Eye News
अमेरिका का ईरान पर भयंकर हवाई हमला: शादी समारोह पर गिरी मिसाइल, 5 नागरिकों की मौत से हाहाकार!
अमेरिका ईरान स्ट्राइक नागरिक मौत बवाल

मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच अमेरिका की एक खौफनाक सैन्य कार्रवाई ने पूरी दुनिया को हिलाकर रख दिया है। होर्मुज जलडमरूमध्य संकट के बीच अमेरिकी वायुसेना ने ईरान के सीमावर्ती इलाके में भीषण एयरस्ट्राइक की। मिसाइल ईरान में एक घर पर जा गिरी, जहाँ शादी का कार्यक्रम चल रहा था। ईरानी मीडिया के अनुसार, इस अमेरिकी हमले में 5 बेकसूर नागरिकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दर्जनों लोग गंभीर रूप से झुलस गए। अमेरिका का दावा है कि उसने हथियारबंद ठिकानों को निशाना बनाया था, लेकिन शादी के मंडप को श्मशान में बदलने वाली इस अमेरिकी कार्रवाई ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तहलका मचा दिया है। ईरान ने इसे अमेरिका का क्रूर युद्ध अपराध करार दिया है और कड़ा बदला लेने की धमकी दी है।
ये खबर भी पढ़ें—:




