देश की ताज़ा खबरें | Fourth Eye News

अमेरिकी संसद का भारत पर बड़ा वार: 100% टैरिफ बिल पास, छिड़ा भीषण कूटनीतिक युद्ध!

अमरीकी बिल भारत टैरिफ संकट

आज सुबह वाशिंगटन से आई खबर ने नई दिल्ली के गलियारों में हड़कंप मचा दिया है। अमेरिकी हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स (संसद) ने रूस के ऊर्जा क्षेत्र को निशाना बनाते हुए एक खतरनाक बिल पास कर दिया है, जो सीधे तौर पर भारत की अर्थव्यवस्था पर प्रहार है। इस कानून के तहत अमेरिकी राष्ट्रपति को अधिकार दिया गया है कि वे रूस से तेल खरीदने वाले भारत जैसे देशों पर 100% तक का भारी-भरकम आयात शुल्क लगा सकें। बिल संसद में 262-159 के अंतर से पारित हुआ। अमेरिकी संसद का यह तानाशाही फरमान वैश्विक व्यापार के नियमों की धज्जियां उड़ा रहा है। अगर यह बिल कानून बनता है, तो भारत और अमेरिका के व्यापारिक रिश्तों में ऐसी दरार आएगी जिसे भरना नामुमकिन होगा। पश्चिमी देशों का यह दोहरा रवैया अब बर्दाश्त से बाहर हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button