देश की ताज़ा खबरें | Fourth Eye News

अरब सागर में नौसैनिक भिड़ंत: पाकिस्तानी युद्धपोत ने भारतीय जहाज को मारी टक्कर, भारत ने इस्लामाबाद को लताड़ा!

भारत पाकिस्तान नौसेना टक्कर तनाव

अरब सागर के अंतरराष्ट्रीय जल क्षेत्र में पाकिस्तानी नौसेना की घटिया और उकसावे वाली हरकत सामने आई है। पाकिस्तानी नौसेना के एक युद्धपोत PNS हुनाइन ने खतरनाक तरीके से भारतीय नौसेना के जहाज में टक्कर मार दी। इस उकसावे के बाद विदेश मंत्रालय (MEA) ने तुरंत पाकिस्तान के उप-राजदूत (Chargé d’Affaires) को तलब करके जमकर खरी-खोटी सुनाई। भारत ने साफ शब्दों में कहा कि समुद्र में पाकिस्तानी नौसेना का यह आचरण पूरी तरह से “गैर-पेशेवर, गैर-जिम्मेदाराना और असहनीय” है। यद्यपि इस घटना में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ, लेकिन जिस तरह से पाकिस्तानी जहाज ने नौसैनिक नियमों का उल्लंघन कर भारतीय पोत को निशाना बनाने की कोशिश की, उससे दोनों देशों के बीच युद्ध जैसी स्थिति पैदा हो सकती है। पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है और समुद्र में उसकी यह गुस्ताखी उस पर बहुत भारी पड़ने वाली है।

ये खबर भी पढ़ें—:

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button