Fourth Eye News

एक्सक्लूसिव खबरों का अड्डा

समंदर में भिड़े भारत-पाक युद्धपोत: अरब सागर में टकराई नौसेना, दिल्ली ने पाकिस्तानी राजदूत को किया तलब!

india-pakistan-warship-collision-arabian-sea-tensions

अंतरराष्ट्रीय जलसीमा में पाकिस्तान की नापाक जुर्रत ने एक बार फिर दोनों देशों को बड़े तनाव के मुहाने पर लाकर खड़ा कर दिया है। अरब सागर के तटस्थ पानी में भारतीय और पाकिस्तानी युद्धपोतों के बीच सीधी भिड़ंत हुई है। इस हरकत ने साफ कर दिया है कि पाकिस्तानी नौसेना किस कदर गैर-पेशेवर और उकसावे वाले रवैये पर उतर आई है।

इस घटना के सामने आते ही भारतीय विदेश मंत्रालय (MEA) ने कड़ा रुख अपनाते हुए नई दिल्ली में पाकिस्तान के कार्यवाहक राजदूत (Chargé d’Affaires) को तलब कर लिया और कड़े शब्दों में अपना विरोध दर्ज कराया। भारत ने स्पष्ट कर दिया है कि समंदर के बीचों-बीच इस तरह का खतरनाक और अड़ियल व्यवहार बर्दाश्त से बाहर है। गनीमत यह रही कि इस टक्कर में किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन भारतीय सरहद के करीब पाकिस्तानी गश्त की यह हरकत सीधी भड़काऊ चाल मानी जा रही है। अगर इस्लामाबाद ने अपनी सीमाएं नहीं समझीं, तो समंदर की लहरें उसे ऐसा सबक सिखाएंगी जिसकी भरपाई वह सदियों तक नहीं कर पाएगा!