देश की ताज़ा खबरें | Fourth Eye News

महुआ मोइत्रा पर फेंके गए अंडे: पश्चिम बंगाल में चुनावी रंजिश की हदें पार, टीएमसी सांसद बोलीं- ‘गोलियों का सामना करने वाले स्वतंत्रता सेनानी हैं हम!’

पश्चिम बंगाल की राजनीति किस कदर गटर में गिर चुकी है, इसका नग्न प्रदर्शन नादिया जिले में देखने को मिला। तृणमूल कांग्रेस (TMC) की फायरब्रांड सांसद महुआ मोइत्रा पर उनके अपने ही संसदीय क्षेत्र में खुलेआम अंडे फेंके गए। राजनीतिक विरोध के नाम पर की गई इस घटिया और कायरना हरकत ने राज्य के पूरे कानून-व्यवस्था तंत्र के चिथड़े उड़ा दिए हैं।

अंडे के हमले के बाद भी महुआ मोइत्रा के तेवर रत्ती भर ढीले नहीं पड़े। उन्होंने हमलावरों को सीधे चुनौती देते हुए कहा कि वह इन घटिया वारों से डरने वाली नहीं हैं और इनका सामना उसी हिम्मत से करेंगी जैसे स्वतंत्रता सेनानियों ने अंग्रेजों की गोलियों का किया था। इस घटना के बाद भाजपा और टीएमसी के कार्यकर्ता सड़कों पर आमने-सामने आ गए हैं। सवाल उठता है कि लोकतंत्र के नाम पर गुंडागर्दी और कीचड़ उछालने का यह तमाशा कब तक चलेगा?

ये खबर भी पढ़ें—:

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button