देश की ताज़ा खबरें | Fourth Eye News

20 दिन का अनशन खत्म लेकिन हुकूमत को अल्टीमेटम: मनोज जरांगे पाटिल ने हिला दी सरकार, 3 महीने में मराठा आरक्षण दो वरना…!

20 दिनों की भूख हड़ताल और बिगड़ती सेहत के बीच मराठा आरक्षण आंदोलन के अगुवा मनोज जरांगे पाटिल ने भले ही अपना अनशन स्थगित कर दिया हो, लेकिन महाराष्ट्र की राजनीति में जो भूचाल आया है, उसकी आंच से पूरी सरकार झुलस रही है। जरांगे पाटिल ने साफ शब्दों में देवेंद्र फडणवीस और पूरी सरकार को चेतावनी दी है कि उनके पास मराठा समुदाय को हक देने के लिए सिर्फ 3 महीने का वक्त बचा है।

बीड़ जिले के पाटोदा में देर रात उमड़े जनसैलाब के सामने जरांगे ने सीधे तौर पर आरोप लगाया कि सरकार उनकी जान लेने की साजिश रच रही थी। 58 लाख ऐतिहासिक अभिलेख मिलने का दावा करते हुए उन्होंने कहा कि ढाई करोड़ मराठों का अधिकार कोई हुकूमत नहीं छीन सकती। उन्होंने गरजते हुए कहा कि मराठा समाज किसी भी सरकार को उखाड़ फेंकने का दम रखता है। यह कोई समझौता नहीं है, बल्कि सरकार के गले पर लटकी वो तलवार है जो 3 महीने बाद सीधे सत्ता का सिर कलम करेगी!

ये खबर भी पढ़ें—:

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button