बॉलीवुड खबरें |Fourth Eye News |।Bollywood News

सलमान खान की सुरक्षा में फिर बड़ी सेंध, सेट पर हथियारबंद संदिग्ध घुसने से मचा हड़कंप!

सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म के सेट पर आज सुबह वो खौफनाक मंजर देखने को मिला जिसने पूरी फिल्म इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया है। मुंबई पुलिस के कड़े पहरे और Y+ सिक्योरिटी के दावों की धज्जियां उड़ाते हुए एक अनजान संदिग्ध सेट की बाउंड्री पार कर अंदर जा घुसा।

सेट पर सुरक्षाकर्मियों ने जैसे ही संदिग्ध को सलमान के वैनिटी वैन के पास मंडराते देखा, हड़कंप मच गया। भारी धक्का-मुक्की के बाद उसे दबोचा गया। प्राथमिक पूछताछ में उसके पास संदिग्ध दस्तावेज बरामद हुए हैं। घटना के तुरंत बाद शूटिंग को पूरी तरह रोक दिया गया और सलमान खान को भारी सुरक्षा घेरे में सुरक्षित जगह पर पहुंचाया गया। बिश्नोई गैंग की लगातार मिल रही धमकियों के बीच इस तरह की सुरक्षा चूक ने मुंबई पुलिस के दावों और निजी सिक्योरिटी एजेंसी के दावों पर करारा तमाचा जड़ा है। फैंस का गुस्सा अब सोशल मीडिया पर फूट पड़ा है।

क्या किसी बड़े हादसे का इंतजार किया जा रहा है? जिस तरह से सिक्योरिटी प्रोटोकॉल को ठेंगा दिखाया गया है, उससे साफ है कि सलमान खान की जान आज भी राम भरोसे ही छोड़ी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button