छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News

जनजातीय संस्कृति की धरोहर: जगदलपुर में धुरवा समाज के नव-निर्मित भवन का लोकार्पण

रायपुर। छत्तीसगढ़ की असली पहचान इसकी समृद्ध जनजातीय परंपरा और सांस्कृतिक विरासत में निहित है। जगदलपुर में धुरवा समाज के बीच जाकर महसूस हुआ कि यहां का अपनापन और आत्मीयता कितनी गहराई से जुड़ी हुई है। छतड़ी, तुवाल, कोटी और तीर-धनुष भेंट करके जो स्नेह और सम्मान प्रकट किया गया, वह यहां की सांस्कृतिक जड़ों का सजीव प्रमाण है।

इस पारंपरिक भाव के साथ आज जगदलपुर वन विद्यालय परिसर में धुरवा समाज के नव-निर्मित भवन का भव्य लोकार्पण किया गया। इस खास मौके पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मंत्री केदार कश्यप, सांसद महेश कश्यप, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव, विधायक विनायक गोयल, चैतराम अटामी और महापौर संजय पांडेय सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

यह आयोजन छत्तीसगढ़ की जनजातीय संस्कृति को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button