छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News

श्रद्धा की राह पर बस्तर से अयोध्या की ओर 87 श्रद्धालु रवाना

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन की श्रीरामलला दर्शन योजना के तहत बस्तर जिले के 87 सौभाग्यशाली श्रद्धालु 30 सितंबर की शाम अयोध्या धाम की पावन यात्रा पर रवाना हुए। टाउन हॉल के सामने से बस द्वारा तीर्थयात्रियों को विदा किया गया।

विशेष अवसर पर सांसद महेश कश्यप एवं नगर निगम महापौर संजय पांडे ने यात्रियों को पुष्प अर्पित कर मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दीं। यात्रियों के स्वास्थ्य की जांच भी यात्रा से पूर्व सुनिश्चित की गई, ताकि वे स्वस्थ एवं सुरक्षित यात्रा कर सकें।

यात्रा को शुभारंभ करते हुए सांसद कश्यप, श्री रामलला दर्शन योजना समिति के सदस्य रामाश्रय सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने श्रद्धालुओं की बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

बस्तर जिले से अब तक कुल 873 श्रद्धालु इस योजना के माध्यम से अयोध्या धाम की यात्रा कर चुके हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button