छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News
राजभवन में अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया ईमानदारी और पारदर्शिता का संकल्प

रायपुर। राजभवन में आज सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अवसर पर अधिकारियों और कर्मचारियों ने ईमानदारी तथा पारदर्शिता के प्रति शपथ ग्रहण की। यह सप्ताह 27 अक्टूबर से 2 नवंबर 2025 तक मनाया जा रहा है।
कार्यक्रम में राज्यपाल के विधिक सलाहकार भीष्म प्रसाद पाण्डेय ने सभी उपस्थित अधिकारियों-कर्मचारियों को ‘‘सतर्कता हमारी साझा जिम्मेदारी’’ का संकल्प दिलाया। इस अवसर पर उप सचिव निधि साहू सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे।
सतर्कता जागरूकता सप्ताह का मुख्य उद्देश्य प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता, निष्ठा और भ्रष्टाचार मुक्त वातावरण को बढ़ावा देना है।



