Fourth Eye News

एक्सक्लूसिव खबरों का अड्डा

धान खरीदी में सुगमता — किसानों ने की व्यवस्थाओं की तारीफ, जशपुर में अभियान तेज और पारदर्शी

Ease of paddy procurement – ​​Farmers praise the arrangements, the campaign in Jashpur is fast and transparent

रायपुर। प्रदेश में धान खरीदी अभियान तेजी और पारदर्शिता के साथ आगे बढ़ रहा है। जशपुर जिले के सभी 46 धान खरीदी केंद्रों में आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए गए हैं, ताकि पंजीकृत किसान बिना किसी परेशानी के धान बेच सकें।

खरीदी केंद्रों में बेहतर व्यवस्थाएँ

प्रशासन ने निर्देश जारी किए हैं कि किसानों के धान की खरीदी बिना देरी और प्राथमिकता से की जाए। इसी क्रम में पत्थलगांव विकासखण्ड के बागबहार खरीदी केंद्र में ग्राम मयूरनांचा के किसान सुशांत कुमार साहू ने आज अपना धान बेचा और अनुभव साझा किया।

उन्होंने बताया कि पूरे सिस्टम में तौल से लेकर रसीद मिलने तक कोई दिक्कत नहीं आई। कर्मचारियों का व्यवहार सहयोगी रहा और पंजीयन पहले से सही होने के कारण प्रक्रिया और भी सरल हो गई।

सुविधाओं ने बढ़ाया भरोसा

किसान सुशांत कुमार ने केंद्र में उपलब्ध पानी, बैठने की व्यवस्था और अन्य सुविधाओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस वर्ष खरीदी व्यवस्था पहले से बेहतर और अधिक व्यवस्थित है, जिसका सीधा लाभ किसानों को मिल रहा है।