छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News

मोदी को इथियोपिया का सर्वोच्च सम्मान, भारत के बढ़ते वैश्विक कद का प्रतीक: साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इथियोपिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रेट ऑनर निशान ऑफ़ इथियोपिया’ से नवाज़े जाने पर हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर प्रतिक्रिया देते हुए इसे भारत के लिए ऐतिहासिक, अविस्मरणीय और अत्यंत गौरवशाली क्षण बताया।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यह सम्मान भारत की लगातार मज़बूत होती अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठा और विश्व मंच पर एक भरोसेमंद साझेदार के रूप में उभरती भूमिका का प्रमाण है। साथ ही यह प्रधानमंत्री मोदी के सशक्त, दूरदर्शी और निर्णायक नेतृत्व को भी दर्शाता है।

उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक कूटनीति, विकास, शांति और सहयोग के क्षेत्रों में नई ऊँचाइयों को छुआ है। आज 140 करोड़ भारतीय अपने देश को विश्व समुदाय में और अधिक सम्मान, प्रभाव और आदर के साथ स्थापित होते देख गर्व महसूस कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यह सम्मान हर भारतीय के लिए गर्व का विषय है और देश के उज्ज्वल भविष्य के प्रति विश्वास को और मज़बूत करता है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button