Fourth Eye News

एक्सक्लूसिव खबरों का अड्डा

BMC चुनाव: मतगणना शुरू, शुरुआती रुझानों में बीजेपी-शिवसेना गठबंधन आगे

BMC elections: Counting of votes begins, BJP-Shiv Sena alliance ahead in initial trends

मुंबई की सियासत का सबसे बड़ा इम्तिहान—बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) चुनाव—शुक्रवार सुबह 10 बजे मतगणना के साथ निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया। 15 जनवरी को महाराष्ट्र के 28 अन्य स्थानीय निकायों के साथ हुए मतदान के बाद शहरभर में 23 मतगणना केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच वोटों की गिनती जारी है।

एग्जिट पोल के संकेतों के मुताबिक, बीजेपी-शिवसेना गठबंधन को स्पष्ट बढ़त मिलती दिख रही है, जबकि शिवसेना (UBT) और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के गठबंधन को झटका लगने की आशंका जताई जा रही है। यह मुकाबला इसलिए भी अहम है क्योंकि बीजेपी के नेतृत्व वाली महायुति का सामना ठाकरे परिवार के चचेरे भाइयों—राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे—से है।

राजनीतिक विश्लेषक रजत सेठी का मानना है कि BMC के नतीजे महाराष्ट्र की राजनीति की दिशा तय करेंगे, चाहे जीत किसी की भी हो।
इधर, शुरुआती रुझानों में दक्षिण मुंबई के हाई-प्रोफाइल मालाबार हिल वार्ड से बीजेपी को 2,000 से अधिक वोटों की बढ़त मिलती नजर आ रही है, जबकि मतगणना अभी जारी है।

वहीं, शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि आदर्श आचार संहिता लागू होने के बावजूद मतदान के दिन बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं और चुनाव आयोग के कर्मचारियों के बीच मुलाकात हुई। उन्होंने EVM की कार्यप्रणाली और वोटर लिस्ट से नाम गायब होने को लेकर भी गंभीर चिंता जताई।